(म्र : प्र) पूर्व मंत्री स्व. श्री पाटीदार की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया याद
जावद । मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री जावद क्षेत्र के विकासवादी पुरुष जन-जन के लाडले नेता स्वर्गीय श्री घनश्याम जी पाटीदार के पुण्यतिथि जावद बस स्टैंड प्रतीक्षालय के पास घनश्याम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज झरिया द्वारा बताया गया कि घनश्याम पाटीदार के मिनिस्टर कल में जावद क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने वाले स्वर्गीय घनश्याम जी पाटीदार द्वारा पीएमटी कॉलेज पीपीटी कॉलेज आईटीआई मोरवन डैम से जावद क्षेत्र की जनता को पानी की सुविधा देना आदिवासी क्षेत्र में गरीब व्यक्तियों को पांच-पांच बीघा जमीन के पट्टे वितरण करना जावेद कॉलेज में बीकॉम b.a के शिक्षा प्रारंभ करना जावद क्षेत्र में गांव गांव में पानी का स्तर डोम बनवाना 1993 से लेकर 2003 तक दिग्विजय सरकार में मंत्री रहते हुए जनता के हित में विकास कार्य करवाए गए दिग्विजय सिंह सरकार में वह दिग्विजय सिंह जी के बहुत ही विश्वास पात्र विधायक रहे
इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ मंडलम अध्यक्ष राजेश राठौर सेक्टर अध्यक्ष विजय तिवारी नगर कांग्रेस अध्यक्ष शौकीन पटेल पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज झरिया सेवादल जिला प्रवक्ता पंकज ऐरन पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश ग्वाला पूर्व पार्षद फजेल नबी छिपा आईटी सेल के जिला उपाध्यक्ष शिवम मुछाल राजेंद्र ऐरन सतीश नागला घनश्याम बग्गड़ मधु पांडे गोविंद राठौड़ शांतिलाल जड़ोतिया रघु सोलंकी जाकिर हुसैन नवीन पांडे यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष युवराज जरिया महेश धाकड़ आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मंत्री घनश्याम जी पाटीदार के पुण्यतिथि मनाई