logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेलवाई में खाकी की 'नींद' का फायदा उठा रहे चोर: श्री शिव धाम टीवीएस एजेंसी में लाखों की चोरी


​बेलवाई: पुलिस की सुस्ती और गश्त के दावों की पोल खोलते हुए बीती रात चोरों ने बेलवाई और कला चौराहे के बीच स्थित श्री शिव धाम टीवीएस एजेंसी को अपना निशाना बनाया। एजेंसी मालिक सज्जन दुबे के मुताबिक, यह वारदात पुलिस की घोर लापरवाही और रात में सड़कों से पुलिस की अनुपस्थिति का नतीजा है।
​सोती रही पुलिस, शातिर चोरों ने काटा कैमरों का तार
​चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्हें खाकी का रत्ती भर भी खौफ नहीं था। चोरों ने एजेंसी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए ताकि कोई साक्ष्य न बचे। इसके बाद खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर स्टोर में रखा कीमती सामान लूट लिया। सुबह जब शोरूम खुला, तब चारों तरफ बिखरा सामान देख चोरी का खुलासा हुआ।
​लाखों का माल पार, व्यापारी बेहाल
​अनुमान के मुताबिक, करीब 2.5 से 3 लाख रुपये की चोरी हुई है, जिसमें शामिल हैं:
​टायर व बैटरी: 50 टायर और 30 बैटरियां।
​स्पेयर पार्ट्स: 25 चेन स्प्राॅकेट और 30 गाड़ियों के लॉक।
​नगदी व अन्य: काउंटर से ₹12,000 और लगभग ₹1,10,000 कीमत का मोबिल ऑयल।
​पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हुए गंभीर सवाल
​क्षेत्र में लगातार हो रही वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बेलवाई चौकी के पास से गाड़ियां चोरी होना और क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलना यह साबित करता है कि पुलिस विभाग पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुका है।
​एजेंसी मालिक ने आक्रोश जताते हुए कहा कि "रात में पुलिस गश्त के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। अगर पुलिस इसी तरह सोती रही, तो आम जनता किसके भरोसे रहेगी?" पीड़ित अब थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में हैं, लेकिन पुलिस की इस घोर लापरवाही ने पूरे बाजार के व्यापारियों में असुरक्षा की भावना भर दी है।

6
1041 views

Comment