logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जावद भाजपा नेता नारायण सोमानी ने कहा‌ बजट में सभी वर्गों के‌ लिए रखा विशेष ध्यान, भारत बन रहा है आत्मनिर्भर

जावद। देश, प्रदेश, जिला के साथ साथ नगर में भी बजट को लेकर नागरिकों में उत्साह है।‌ विधानसभा क्षेत्र 230 के भाजपा नेता नारायण सोमानी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2026-2027 के लिए लगभग 53 लाख करोड़ रुपए का बजट का समर्थन करते हुए कहा यह बजट देशव्यापी, सर्वव्यापी और समावेश है। बजट में व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान रखा गया है, भारत की अर्थव्यवस्था को गति, रोजगार, आम आदमी का ध्यान में रखते हुए‌ सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास को बढ़ावा देने वाला बजट है।‌ भाजपा के कद्दावर नेता नारायण सोमानी आगे बताया है कि यह बजट सभी वर्गों और क्षेत्रों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने भारत आत्मनिर्भर की और अग्रसर के लिए तैयार किया है, बजट में 2047 तक भारत विश्व गुरु बनने की स्पष्ट झलक दिखाई दे रही है जो आगे चलकर नींव रखने का काम करेगा। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद माना।

22
468 views

Comment