logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एआईजे का राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं कल्याण महोत्सव

पत्रकारिता के सम्मान और एकता का ऐतिहासिक महाकुंभ
एआईजे के राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं कल्याण महोत्सव–2026 में 1000+ पत्रकारों की ऐतिहासिक सहभागिता
खरगोन।
भारतीय पत्रकार संघ ‘एआईजे’ के तत्वावधान में अभ्युदय यूनिवर्सिटी परिसर, खरगोन में आयोजित राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं कल्याण महोत्सव–2026 ने पत्रकारिता के सम्मान, एकता और कल्याण का नया इतिहास रच दिया। देशभर से 1000 से अधिक पत्रकारों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि संगठन पिछले 12 वर्षों से पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि यह एआईजे का 555वां वृहद आयोजन है, संगठन देश के 575 से अधिक जिलों में सक्रिय है तथा पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए 27 से अधिक प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से एमओयू किए जा चुके हैं।
प्रमुख वक्ता वरिष्ठ खोजी पत्रकार श्री पुष्पेंद्र वैद्य ने कहा कि एआईजे ने असंगठित और उपेक्षित पत्रकारों को संगठित कर उन्हें सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने का कार्य किया है और आज यह पत्रकारों का एक सशक्त राष्ट्रीय मंच बन चुका है।
कार्यक्रम संरक्षक एवं नवभारत समूह संपादक श्री क्रांति चतुर्वेदी ने एआईजे को देश का सबसे बड़ा पत्रकार हितैषी संगठन बताते हुए इसके संस्थापक अध्यक्ष श्री विक्रम सेन के नेतृत्व की सराहना की।
गौरव अतिथि श्री हीरालाल अलावा, विधायक एवं जयस संरक्षक तथा विशिष्ट अतिथि श्री केदार डावर, विधायक ने पत्रकारों की एकता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।
उद्घाटन कर्ता श्री बालकृष्ण पाटीदार, विधायक खरगोन ने इसे जिले के इतिहास का अभूतपूर्व आयोजन बताया।
मुख्य अतिथि एवं डिजियाना न्यूज चैनल के एडिटर-इन-चीफ श्री प्रतीक श्रीवास्तव ने कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे पत्रकारों की प्रशंसा करते हुए एआईजे के प्रयासों को सराहनीय बताया।
त्रिकालदर्शी श्री रामलला सरकार, अयोध्या ने पत्रकारिता को राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च स्वरूप बताया।
मंचासीन अतिथि
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में
साधना न्यूज़ चैनल के एडिटर-इन-चीफ श्री सुरेश पटेल,
सुबह सवेरा के एडिटर-इन-चीफ श्री हेमंत पाल,
साधना न्यूज़ के संवाददाता श्री कैलाश मुकाती (वीआईपी),
वरिष्ठ पत्रकार श्री स्वप्निल शर्मा, श्री अनिल जैन, श्री निर्मल जौहरी, श्री जे.पी. सेन, श्री विश्वदीप मिश्रा, श्री संदीप जाजमे, श्री नितिन मंडवाल, श्री पंकज जख्मी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शाहनवाज शेख सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों द्वारा पत्रकारों के लिए चिकित्सा, शिक्षा एवं अन्य कल्याणकारी घोषणाएं की गईं। इस अवसर पर 1000 से अधिक पत्रकारों को सम्मानित किया गया तथा साधना न्यूज़ चैनल की ओर से एक्सीलेंस अवॉर्ड भी प्रदान किए गए।
समापन अवसर पर कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन साधना न्यूज़ खरगोन के संवाददाता श्री आमिर शेख ने किया।
एआईजे राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री भूपेन्द्र जादौन ने कहा कि यह आयोजन पत्रकारिता की एकता, सम्मान और कल्याण का राष्ट्रीय आंदोलन बनकर उभरा है।

9
134 views

Comment