logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य बने राजेंद्र गुप्ता, सैलून एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत

बरेली।
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार का सदस्य मनोनीत होने पर माननीय राजेंद्र गुप्ता जी का सैलून एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, बरेली की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन की टीम ने उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की फोटो, पुष्पगुच्छ एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान सैलून एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, बरेली की ओर से जिला अध्यक्ष श्री विक्की श्रीवास्तव एवं प्रदेश महासचिव तेज बहादुर नंद वंशी द्वारा संगठन की ओर से सैलून एवं केश शिल्पियों से संबंधित समस्याओं व मांगों को लेकर एक लिखित मांग-पत्र माननीय राजेंद्र गुप्ता जी को सौंपा गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रणधीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष टिंकू श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष लियाकत सलमानी, शिवम श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव सहित सैलून एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
माननीय राजेंद्र गुप्ता जी ने सैलून एसोसिएशन की एकजुटता की सराहना करते हुए संगठन की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। अंत में सैलून एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, बरेली की ओर से उन्हें बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

19
408 views

Comment