logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाजसेवी रवि शंकर शर्मा बने यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के जयपुर शहर अध्यक्ष

*समाजसेवी रवि शंकर शर्मा बने यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के जयपुर शहर अध्यक्ष*

जयपुर। राजस्थान जयपुर मूल निवासी समाज सेवी रविशंकर शर्मा को मानव समाज के प्रति जनसेवा की भावना, पर्यावरण के प्रति जन चेतना, राष्ट्र के प्रति देशभक्ति, निष्ठा, ईमानदारी के साथ आपकी सक्रियता व बेहतर कार्य को देखते हुए यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण बांकोलिया द्वारा समाज सेवी रविशंकर शर्मा को नियुक्ति पत्र जारी कर श्री शर्मा को जिलाध्यक्ष जयपुर शहर बनाया गया। बांकोलिया ने बताया कि आमजन के मानवाधिकारों की रक्षा हेतु एवं अपराधों को रोकने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को शासन- प्रशासन तक पहुंचने के उद्देश्य से काउंसिल के महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षाविद् रक्षिता नेगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आर पी चंद्र आईएएस रिटायर्ड, ओ.पी.लांग्यान आईएएस रिटायर्ड, श्रीराम ब्याडवाल शिक्षाविद, महासचिव डॉ इलियास अहमद, राष्ट्रीय विधि सलाहकार उल्हास हेबिज जर्ज, प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रराज मीणा व समस्त कार्यकारिणी ने विचार करने के बाद रविशंकर शर्मा को तत्काल प्रभाव से जयपुर शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का फैसला किया है। रविशंकर शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण बांकोलिया एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंप गई है, इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ बखूबी से निभाऊंगा।
शर्मा समाज में व्याप्त अत्याचार, उत्पीड़न और शोषण को दूर करने एवं मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु जनहित में कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ बांकोलिया ने बताया कि रविशंकर शर्मा समाज में व्याप्त अत्याचार, उत्पीड़न और शोषण को दूर करने एवं मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु जनहित में कार्य करेंगे। रविशंकर शर्मा ने बताया कि अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करना संगठन की प्राथमिकता रहेगी। इन्द्र राज मीणा ने बताया कि रविशंकर शर्मा जिलाध्यक्ष जयपुर शहर पद की नियुक्ति मिलने पर राष्ट्रीय सचिव विष्णु अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि अजमेरा, प्रियंका शर्मा, प्रो. विवेक भोज, प्रदेशाध्यक्ष विनिता सिंह अवदेश मीणा, प्रो.सुर्मिला यादव, उषा चौधरी, मुसर्रत, प्रो.डॉ.धर्मेंद्र वर्मा, राजेन्द्र सिंह राठौड, संजय कु.सिन्हा,आभा सिंह, सुरजभान बुनकर, देवनारायण खोलिया व मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, संगठन मंत्री लईक अहमद अंसारी, संजय शाह, महेन्द्र वर्मा,धर्मेंद्र चौधरी, पुरूषोत्तम बिलोनिया, जगमोहन बैरवा,का.अध्यक्ष सुरेश मौर्या , प्रेम स्वरूप पारीक, अजय यादव, सुभाष सैनी, संदीप शर्मा,मोहन शर्मा सहित जिले के सभी ब्लॉकों में खुशी व्यक्त करते हुए तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण बांकोलिया का आभार प्रकट किया गया।

46
2325 views

Comment