logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांटी प्रमुख कृपा शंकर शाही की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचा चालक !

मुज़फ्फरपुर जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला कांटी प्रखंड का है, जहाँ अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की देर रात कांटी प्रमुख कृपा शंकर शाही की गाड़ी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की है। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त प्रमुख खुद गाड़ी में मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना नरसंडा ओवरब्रिज के समीप घटी। बताया जा रहा है कि प्रमुख का ड्राईवर उनकी गाड़ी से एक व्यक्ति को छोड़कर वापस उनके आवास लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाए बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई, हालांकि चालक सुरक्षित है।

घटना के तुरंत बाद प्रमुख कृपा शंकर शाही ने इसकी सूचना कांटी थाना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि वे कल पुलिस को इस संबंध में लिखित शिकायत सौंपेंगे। प्रमुख ने बताया कि उनकी किसी से कोई निजी अदावत या दुश्मनी नहीं है, ऐसे में यह हमला समझ से परे है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन में जुट गई है।

9
775 views

Comment