logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रा. उ. मा. वि.धीरपुरा के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. लक्ष्मण सिंह गोगादेव के विदाई समारोह का हुआ आयोजन

सेखला ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धीरपुरा के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. लक्ष्मण सिंह गोगादेव के लिए विदाई समारोह और कक्षा 12 के छात्रों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और पदेन प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, तिलक राम पूनड़ ने बताया कि आज पूर्व प्रधानाचार्य और पीओ डॉ. लक्ष्मण सिंह गोगादेव का लूणी में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर स्थानांतरण होने के कारण विदाई समारोह और कक्षा 12 के छात्रों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान, उन्हें पीओ क्षेत्र और स्कूल स्टाफ द्वारा साफा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और चांदी का गिलास भेंट किया गया। इस अवसर पर, स्कूल के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कक्षा 12 के छात्रों का भी तिलक लगाकर स्वागत किया गया और अच्छे परिणाम और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथियों में सेखाला सीबीओ कार्यालय से आर.पी. हरिश्चंद्र धीर, पूर्व सीआई भंवर सिंह, समाज सेवी समंदर सिंह और डूंगर सिंह, शिक्षक संघ अध्यक्ष सज्जन सिंह गोगादेव, व्याख्याता भंवर सिंह गोगादेव, उमेद सिंह इंदा, देवी सिंह गोगादेव, श्रीमती प्रियंका पारिख, श्रीमती कविता,श्रीमती प्रभा पालीवाल, वीरेंद्र शर्मा, जगमाल सिंह, भगवान सिंह, शिव राम, रामा राम, खुशाल सिंह, चंदन सिंह, खड़क सिंह शेखावत, शंभू सिंह,गोपाल सिंह, जसवंत सिंह, करण सिंह, छतर सिंह और कई अन्य शिक्षक और अभिभावक शामिल थे। मंच का संचालन व्याख्याता भंवर सिंह गोगादेव ने किया। प्रधानाचार्य तिलक राम पूनड़ ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

16
263 views

Comment