logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीतांबरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं श्री शिव कथा महोत्सव का भव्य आयोजन, चतुर्थ दिवस हुआ श्रद्धा से ओतप्रोत



मुरादाबाद पीतांबरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं श्री शिव कथा महोत्सव के चतुर्थ दिवस का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। प्रातःकालीन सत्र में श्री महाकाल महामृत्युंजय यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में राजेश सक्सेना, ममता सक्सेना, के.के. गुप्ता, प्रभा गुप्ता, अमित अग्रवाल, अशोक यादव, शैलेंद्र गुप्ता, अरुण त्यागी एवं करणवीर सिंह उपस्थित रहे।

प्रसाद व्यवस्था की जिम्मेदारी शोभित सक्सेना, मुकेश त्यागी एवं अंशुल सिंघल ने संभाली। समस्त अनुष्ठान श्री परिवार पीठाधीश्वर पंडित कृष्णा स्वामी जी के निर्देशन में आचार्य उत्तम पांडे, यश पांडे एवं तेजनारायण मिश्र द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया।

सांध्यकालीन सत्र में शुकतीर्थ से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक आशीष माधव जी ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की दिव्य कथा का रसपान कराया। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का विशेष महत्व है और इनके दर्शन मात्र से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

कथा के दौरान उन्होंने सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्रयम्बकेश्वर, बैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम एवं घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंगों की धार्मिक महिमा विस्तार से बताई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कथा के पश्चात गायत्री ट्रस्ट द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया, वहीं इसके बाद फूलों की होली का भव्य कार्यक्रम हुआ, जिसने पूरे पंडाल को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रिया अग्रवाल, के.के. गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल मल्लू, दिनेश अग्रवाल, वरुण, नरेश सक्सेना, विकास ममगाईं, मुकेश कौशिक, विपिन अग्रवाल, अनिता श्रीवास्तव एवं सुमन सक्सेना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन राजीव अग्रवाल मल्लू एवं अवनीत सक्सेना ने किया।
इस अवसर पर

10
458 views

Comment