logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

UGC एक्ट के विरोध में सिद्धार्थनगर में सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन, घंटों बाद सक्षम अधिकारी ने लिया ज्ञापन।

सिद्धार्थनगर।
UGC एक्ट के विरोध में मंगलवार को सिद्धार्थनगर में सवर्ण समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उस समय असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई जब ज्ञापन लेने से पहले ही जिलाधिकारी अपना कार्यालय छोड़कर चले गए। इससे आक्रोशित प्रदर्शनकारी सवर्ण समाज के लोग काफी देर तक धरने पर बैठे रहे।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखने आए थे, लेकिन जिलाधिकारी के कार्यालय छोड़ने से उनकी उपेक्षा हुई। प्रशासन की ओर से बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद कई घंटों तक कोई सक्षम अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा। लंबी प्रतीक्षा के बाद अंततः जिला प्रशासन के एक सक्षम अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया।

धरना स्थल पर वक्ताओं ने UGC के कथित अन्यायपूर्ण प्रावधानों का विरोध करते हुए कहा कि यह कानून उच्च शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों और विद्यार्थियों के भविष्य के लिए घातक सिद्ध होगा। साथ ही सवर्ण समाज के लोगों ने वर्तमान राजनीतिक दलों की चुप्पी पर भी कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक पार्टियां सवर्ण वर्ग के समर्थन में बोलने से बच रही हैं, उनसे सवर्ण समाज भी दूरी बनाएगा।

वक्ताओं ने दो टूक कहा कि सवर्ण समाज अब अपने अधिकारों और सम्मान के लिए स्वयं संघर्ष करेगा और जरूरत पड़ने पर ऐसे राजनीतिक दलों एवं उनके नेताओं से किनारा करने का निर्णय लेने में भी पीछे नहीं हटेगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मौके पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।

(फोटो कैप्शन: UGC एक्ट के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देते सवर्ण समाज के लोग।)

33
15508 views

Comment