गाजीपुर: 'लटिया महोत्सव' में गूंजे अमर शहीद जगदेव प्रसाद और सम्राट अशोक के विचार
ज़मानियाँ,गाजीपुर।
गाजीपुर: 'लटिया महोत्सव' में गूंजे अमर शहीद जगदेव प्रसाद और सम्राट अशोक के विचार
ज़मानियाँ,गाजीपुर।
आज लटिया स्थित ऐतिहासिक परिसर में 'भारत लेनिन' अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती के अवसर पर 'लटिया महोत्सव' का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के साथ ही सम्राट अशोक क्लब की 30वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए बुद्धजीवियों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। सर्व प्रथम राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया, इसके बाद बौद्ध धर्म धवजा और सम्राट अशोक क्लब का ध्वजारोहण हुआ..
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण चार देशों जापान, थाईलैंड, फ्रांस, नेपाल से मुख्य अतिथियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित बौद्ध भिक्षुओं द्वारा धम्म वंदना और बाबू जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय "वर्तमान समय में भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक महान के विचारों की प्रासंगिकता" रहा।
वक्ताओं के विचार: मंच से वक्ताओं ने कहा कि गौतम बुद्ध के सन्देश और सम्राट अशोक के विचार समाज में समता और न्याय की स्थापना के लिए अनिवार्य हैं।
सांस्कृतिक संगम: कार्यक्रम स्थल पर लगे 'अंतरराष्ट्रीय मैत्री द्वार' ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जो शांति और भाईचारे का संदेश दे रहा था। भारी जनसैलाब के बीच अनुशासन के साथ महोत्सव में हजारों की संख्या में धम्म प्रिय बंधुओं और क्षेत्रीय जनता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। पंडाल में उपस्थित भारी भीड़ ने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सम्राट अशोक क्लब के पदाधिकारियों ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि लटिया महोत्सव का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और पूर्वजों के संघर्ष से परिचित कराना है। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी उपस्थित अतिथियों और क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया।
#राधेश्यामराम