logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नौला पिकेट प्रभारी अकरम खान को दो वर्षों तक बनाए रखने की उठी जोरदार मांग डीएसपी तेघड़ा के समक्ष सैकड़ों अमन पसंद लोगों व जनप्रतिनिधियों ने रखी बात,

नौला पिकेट प्रभारी अकरम खान को दो वर्षों तक बनाए रखने की उठी जोरदार मांग

डीएसपी तेघड़ा के समक्ष सैकड़ों अमन पसंद लोगों व जनप्रतिनिधियों ने रखी बात, 1400 हस्ताक्षर युक्त आवेदन एसपी को सौंपा

फोटो
वीरपुर /बेगूसराय/संवाददाता।नौला पिकेट प्रभारी अकरम खान क्षेत्र के अमन पसंद और कानून प्रिय लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय होते जा रहे हैं। मात्र पांच माह के कार्यकाल में ही उन्होंने अपने कार्यों से लोगों का भरोसा जीता है। हालांकि शराब माफिया और असामाजिक तत्वों द्वारा उनके खिलाफ लगातार साजिश और बदनाम करने की कोशिशें की जा रही हैं, बावजूद इसके वे पूरी मुस्तैदी और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।बीती रात जब किसी मामले की जांच को लेकर डीएसपी तेघड़ा नौला पिकेट पहुंचे, तो इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी और शांति प्रिय लोग सैकड़ों की संख्या में वहां पहुंच गए। सभी ने एक स्वर में अकरम खान को पिकेट प्रभारी के रूप में कम से कम दो वर्षों तक बनाए रखने की मांग रखी।भीठसारी पंचायत के पूर्व मुखिया मणिकांत भूषण ने डीएसपी को बताया कि अकरम खान के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और आम लोगों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है। वहीं भीठ निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर रामशंकर सिंह ने कहा कि उनके आने से इलाके में शांति स्थापित हुई है, जबकि कुछ असामाजिक तत्व साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने में लगे हैं।कमल नयन सिंह ने पिकेट प्रभारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शराब माफिया, नशेड़ियों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से बौखलाए लोग फर्जी आरोप लगा रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर अमित उर्फ प्रिंस कुमार, अशोक चौधरी, अरुण सिंह सहित अन्य लोगों ने भी समर्थन जताया।नौला निवासी शशि भूषण सिंह उर्फ बच्चा बाबू और अनिता सहनी ने कहा कि अकरम खान के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति और खुशहाली का माहौल है, इसलिए उनका पिकेट में बने रहना अत्यंत आवश्यक है।मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम कुमार ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी ऑडियो वायरल कर उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। इस संबंध में एसपी को 1400 लोगों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन सौंपा गया है।जोकिया पंचायत के मुखिया रजनीश कुमार सिंह तथा भीठसारी पंचायत की मुखिया सरस्वती देवी व डीहपर पंचायत के मुखिया राजीव कुमार ने भी पुलिस गश्ती और कानून व्यवस्था को सराहनीय बताते हुए अकरम खान को पिकेट प्रभारी बनाए रखने की मांग की।वहीं क्षेत्रवासियों ने आगामी नौला बजरंगबली मेला को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की मांग की और कहा कि अकरम खान के नेतृत्व में मेला शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

13
854 views

Comment