logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विराट हिंदू सम्मेलन करतारपुरा ,महेश नगर जयपुर

प्रेस नोट
विराट हिंदू सम्मेलन, करतारपुरा (जयपुर)
करतारपुरा क्षेत्र में आगामी विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर आज श्री राम मंदिर, करतारपुरा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मप्रेमी नागरिक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
मुख्य निर्णय इस प्रकार लिए गए:
पीले चावल कार्यक्रम: 4 फरवरी को एकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित किया जाएगा।
गणेश निमंत्रण: 5 फरवरी को प्रातः मोती डूंगरी गणेश जी के दर्शन एवं निमंत्रण हेतु प्रस्थान।
भूमि पूजन: 8 फरवरी को कार्यक्रम स्थल पर विधिवत भूमि पूजन।
प्रभात फेरी: 16 से 20 फरवरी तक क्षेत्र में प्रभात फेरी का आयोजन।
मुख्य सम्मेलन: 22 फरवरी को श्री राम मंदिर परिसर/कार्यक्रम स्थल पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और हिंदू समाज की एकता का परिचय दें।
प्रेषक:
विराट हिंदू सम्मेलन समिति,
करतारपुरा, जयपुर ।

11
1627 views

Comment