logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिले बुरहानपुर में पानी की शुद्धता को लेकर हुई सघन जांच ,शहरी क्षेत्र में सभी RO प्लांट और नगर निगम के ट्यूबवेल के पानी की वॉटर टेस्टिंग की गई —महापौर

जिले बुरहानपुर में पानी की शुद्धता को लेकर हुई सघन जांच ,शहरी क्षेत्र में सभी RO प्लांट और नगर निगम के ट्यूबवेल के पानी की वॉटर टेस्टिंग की गई —महापौर ।
..…......…....…....................
संवाददाता ✍️...
सादिक अख्तर
जिला बुरहानपुर, मध्यप्रदेश

बुरहानपुर — नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने नगर निगम के जल विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में संचालित सभी पानी के आरो प्लांट तथा नगर निगम के ट्यूबवेल के पानी की सघन जांच की जाए तथा पानी का सैंपल लेकर वॉटर टेस्टिंग की जाए
नगर निगम द्वारा शहर में सक्रिय निजी आरओ (RO) प्लांटों और ट्यूबवेल के पानी की सैंपलिंग और जांच तेज कर दी गई है। निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुसार, आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ये जांच की जा रही है, क्योंकि कई स्थानों पर बिना जांचे और अशुद्ध पानी की सप्लाई होने की शिकायतें मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर निगम की टीम द्वारा स्वच्छ पानी सुचारु रूप से मिल सके इसलिए शहर के सभी आरओ प्लांट ओर ट्यूबवेल के पानी का सैंपल लेकर वॉटर टेस्टिंग की जा रही है
वाटर टेस्टिंग में इस प्रक्रिया में पानी का टीडीएस (TDS) लेवल, बैक्टीरिया, और अन्य अशुद्धियों की जांच की जा रही है, जो आमतौर पर 50-150 PPM (पार्ट्स प्रति मिलियन) के बीच होना चाहिए।
शहर में नगर निगम द्वारा पेयजल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्यूबवेलों की नियमित जांच की जा रही है, नगर निगम द्वारा नलों में सप्लाई किए जाने वाले पानी को पीएचई लैब में नियमित जांच की जा रही हैं शहर में संचालित कई निजी आरओ प्लांटों में पानी की गुणवत्ता की जांच भी की जा रही
टीडीएस स्तर को 500 mg/L से नीचे रखने की सलाह देते है
निगम द्वारा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि ट्यूबवेलों से घरों तक सुरक्षित पानी पहुँचे।
इस अवसर पर सहायक यंत्री अशोक पाटिल उपयंत्री सुनील चौहान संतोष सुखदाने नितिन तिवारी आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

4
1197 views

Comment