logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वसई–विरार मनपा में नई महापौर की ताजपोशी, अजीव पाटील बोले— जनता के विश्वास की जीत

वसई–विरार, मुंबई: वसई–विरार शहर महानगरपालिका के नवनिर्वाचित महापौर अजीव पाटील ने अपनी जीत को जनता के अटूट विश्वास और लोकप्रिय नेता हितेंद्र ठाकूर के प्रति प्रेम का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि बीते 35 वर्षों में क्षेत्र में हुए निरंतर विकास कार्यों ने इस विजय को और भी सशक्त बनाया है।
महापौर पाटील ने सभी सहयोगी राजनीतिक दलों और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने शहर के समग्र विकास के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले कार्यकाल में बुनियादी सुविधाओं, सड़क, पानी, स्वच्छता और नागरिक सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वसई–विरार को और अधिक विकसित व सुव्यवस्थित शहर बनाया जा सके।

18
1348 views

Comment