logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेवापुरी को शिक्षण संस्थाओं के बरगद से आच्छादित करने वाले राष्ट्बीर स्व. निहाला सिंह के जन्मदिन पर एक और शाखा का हुआ उद्घाटन

वाराणसी।सेवापुरी विकासखंड क्षेत्र के घोसला में सोमवार की दोपहर विद्यालय द्वय के संस्थापक राष्ट्रवीर स्व.ठाकुर निहाला सिंह की 119 वीं जयंती पर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने केडी कॉन्वेंट स्कूल के नवीन भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दयाशंकर सिंह ने राष्ट्रवीर निहाला सिंह को शिक्षा का सच्चा गुरु बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज को शिक्षित और जागरूक बनाने का जो कार्य किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार और शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा देने का कार्य करती रहेंगी। मंत्री दयाशंकर सिंह ने राष्ट्रवीर निहाला सिंह को भावनात्मक रूप से याद करते हुए कहा कि उनका जीवन त्याग और साहस राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है। उन्होंने समाज और देश के लिए जो बलिदान दिया, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता और आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए यूपी कॉलेज के पूर्व डीन एवं सेवापुरी के पूर्व प्रमुख डॉ तेग बहादुर सिंह ने अपने पिता राष्ट्रवीर ठाकुर निहाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रवीर निहाला सिंह के त्याग,साहस और राष्ट्रभक्ति को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवीर निहाला सिंह का जीवन देश और समाज के लिए समर्पित रहा। वे अपने विचारों और कर्मों से युवाओं को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा दी। उनका बलिदान और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है। डॉ तेग बहादुर सिंह ने आगे कहा कि ऐसे महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर ही सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व प्रमुख डॉ.तेग बहादुर सिंह,सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल,भाजपा नेता तथा केडी कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक डॉ हर्षवर्धन सिंह, प्रभा सिंह, जिला पंचायत सदस्य स्वाति सिंह, परमानंद सिंह,राजेश सिंह के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।

4
7386 views

Comment