logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वर्ल्ड कैंसर डे पर एसबीआई फाउंडेशन और चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया के संयुक्त प्रयास से वर्ल्ड कैंसर डे पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

खखरेरु फतेहपुर विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। यह अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ के नेतृत्व में एक वैश्विक पहल है। इसी कड़ी में धाता ब्लॉक के चांदपुर औढेरा ग्राम में दिनांक 4 फरवरी 2026 को वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर एसबीआई फाउंडेशन एवं चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया के संयुक्त प्रयास से कैंसर के विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में कैंसर रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कैंसर पीड़ित व्यक्त्ति के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार तथा इससे जुड़े मिथकों को दूर कर सही जानकारी प्रसारित करना था।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सामुहिक रूप से कैंसर होने के कारण व उनसे बचाव के उपायों के बारे में जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल और प्रभावी जानकारी प्रदान की गई।
समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया |इस अवसर पर चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया के मैनेजर मृत्युंजय पांडेय ने अपने संबोधन में बताया कि “स्वस्थ आदतें अपनाने से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। फलों और सब्जियों से भरपूर संतुलित आहार लें। नियमित शारीरिक गतिविधि के माध्यम से स्वस्थ वजन बनाए रखें। तंबाकू से परहेज करें और शराब का सेवन सीमित करें। अपनी त्वचा को अत्यधिक धूप से बचाएं।"कार्यक्रम में समुदाय के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया , आशा वर्कर ने समुदाय तक यह जानकारी पहुंचाने में विशेष सहयोग किया और इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के अन्त में मृत्युंजय पांडेय ने बताया कि “ स्क्रीनिंग से कैंसर का शुरुआती चरण में पता लगाने में मदद मिलती है। जल्दी पता चलने से इलाज की सफलता दर और जीवित रहने की संभावना बढ़ जाती है। टीकाकरण संक्रमणों से होने वाले कैंसर को रोकता है। एचपीवी और हेपेटाइटिस बी के टीके इसके महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। तथा नियमित जांच से कैंसर की दीर्घकालिक रोकथाम में सहायता मिलती है।"

7
511 views

Comment