ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने विभागों में लग्जरी वाहनों के अटैचमेंट के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी 23 वर्षीय अभय भदौरि
ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने विभागों में लग्जरी वाहनों के अटैचमेंट के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी 23 वर्षीय अभय भदौरिया है, जो खुद को अवंटेक्स इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड का मैनेजर बताकर ट्रेवल एजेंसियों और वाहन मालिकों को झांसे में लेता था।
आरोपी फर्जी एग्रीमेंट और दस्तावेज तैयार कर कंपनियों व सरकारी विभागों के नाम पर कारें हायर करता था। बाद में वह इन कारों को दो से पांच लाख रुपये में अन्य लोगों के पास गिरवी रख देता था। जांच में सामने आया है कि उसने अब तक 50 से ज्यादा कारें ठगने की कोशिश की।
शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने मोबाइल और जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने 17 कारें बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। के अनुसार, गिरवी रखने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।