logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केंद्रीय बजट 2026-27 ‘विकसित भारत’ का मजबूत रोडमैप: बजट गरीब, युवा, महिला और किसान को सशक्त बनाएगा — संपतिया उइके

छिंदवाड़ा, 04/02/2026 — मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने केंद्रीय बजट 2026-27 को “विकसित भारत का विजन” करार देते हुए कहा है कि यह बजट जन-अपेक्षाओं, सतत विकास और सभी वर्गों के सशक्तिकरण का स्पष्ट मार्गदर्शक है।
मंत्री ने बताया कि बजट में महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास, किसानों की आर्थिक मजबूती, स्वास्थ्य सेवा सुधार, मध्यम वर्ग को राहत और MSME के विकास को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 हर वर्ग के सपनों को पूरा करने वाला और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला है।
पत्रकार वार्ता में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

42
817 views

Comment