logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व कैंसर दिवस पर जिले मे कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किये पढ़े ✍️चुण्डावत श्याम सिंह की खबर

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर डॉ. ताराचंद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चित्तौड़गढ़ द्वारा जिले में आयोजित विभिन्न कैंसर स्क्रीनिंग शिविरों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) पर कैंसर स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया गया तथा कैंसर जागरूकता रैलियों के माध्यम से आमजन को कैंसर के प्रारम्भिक लक्षणों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
शिविरों के दौरान विशेष रूप से युवा वर्ग को बीड़ी, सिगरेट, गुटखा एवं तंबाकू के सेवन से होने वाले कैंसर के दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराते हुए काउंसलिंग प्रदान की गई।
राजकीय जिला चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ में आयोजित कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में कैंसर रोग विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. नरेश कुमार खत्री एवं उपनियंत्रक डॉ. मनीष वर्मा द्वारा कैंसर रोगियों की स्क्रीनिंग की गई।
साथ ही सेमिनार हॉल में VIA प्रशिक्षण हेतु उपस्थित CHO प्रतिभागियों को पीएमओ डॉ. दिनेश वैष्णव, कैंसर नोडल अधिकारी डॉ. नरेश कुमार खत्री, उपनियंत्रक डॉ. मनीष वर्मा एवं डॉ. अनुपमा वर्मा (जिला समन्वयक – सर्वाइकल कैंसर) द्वारा कैंसर की जाँच, निदान, उपचार एवं रेफरल प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान यह भी बताया गया कि ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल—तीनों प्रमुख कैंसरों की समय पर पहचान से प्रभावी उपचार संभव है तथा इससे रोगियों के जीवन को बचाया जा सकता है।
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला एनसीडी क्लिनिक में भी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 86 पुरुषों एवं 53 महिलाओं की शुगर एवं बीपी जाँच की गई। साथ ही स्क्रीनिंग किए गए सभी व्यक्तियों को कैंसर की प्रारम्भिक जाँच एवं निदान हेतु काउंसलिंग प्रदान की गई। इस शिविर में नर्सिंग अधिकारी भरत मीणा, दीपक वैष्णव एवं महेंद्र सिंह द्वारा सेवाएं दी गई

47
1977 views

Comment