logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएम के निर्देश पर सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों अपने आवंटित प्रखंड के सबसे कम फार्मर रजिस्ट्री वाले पंचायत में कर रहे है कैम्प।

फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान तृतीय चरण के तीसरे दिन जिलाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय स्वयं क्षेत्रभ्रमण के दौरान कर रहे है अनुश्रवण, फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के लिए दिए निदेश

*डीएम के निर्देश पर सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों अपने आवंटित प्रखंड के सबसे* *कम फार्मर रजिस्ट्री वाले पंचायत में कर रहे है कैम्प।*
*फार्मर रजिस्ट्री कार्य मे लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वाले कर्मियों एवं सी.एस.सी./वसुधा केंद्र संचालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई।*

*जिलाधिकारी, सिवान आज बुधवार को फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान तृतीय चरण के तीसरे दिन क्षेत्रभ्रमण पर स्वयं निकलकर प्रखंड के कई पंचायतों में पहुंचकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से मिलकर फार्मर रजिस्ट्री में होनेवाली परेशानियों के बारे में विस्तारपूर्वक सुना। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को उक्त समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक निदेश भी दिया।*

*जिलाधिकारी, सिवान ने सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कार्य में रुचि लेते हुए अपना-अपना रजिस्ट्रेशन कराने का अनुरोध किया और इससे होनेवाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी गयी।*
*उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य मे किसी भी अधिकारी एवं कर्मियों तथा सी.एस. सी./वसुधा केंद्र संचालकों की शिथिलता एवं लापरवाही तथा अभिरुचि नही लिए जानेवाले पर कड़ी कारवाई की जायेगी।*साथ ही निम्न प्रदर्शन पंचायतों के कर्मियों के कार्यों की समीक्षा वरीय पदाधिकारी से कराकर उन्हें भी करवाई हेतु चिन्हित किया जायेगा।*
*
*फार्मर रजिस्ट्री के तृतीय चरण को लेकर दिए गए निदेश के आलोक में दिनांक-02.02.2026 से फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को मिशन मोड में कैम्प लगाकर रजिस्ट्री करने के आलोक में जिले के सभी पंचायतों में कैम्प लगाया गया है।*
*जिला में एग्रोस्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री कार्यों को प्राथिमिकता के आधार पर करने हेतु प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर के सभी विभाग के कर्मियों यथा- राजस्व कर्मचारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण अमीन, किसान सलाहकार, कार्यपालक सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, विकास मित्र, आवास सहायक, आँगनवाड़ी सेविका एवं अन्य सभी विभाग के पंचायत स्तरीय कर्मियों को उक्त कार्य में सहयोग हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को उक्त कार्य के अनुश्रवण हेतु पंचायत आवंटित किया गया है।*

*तृतीय महाअभियान के दौरान सभी किसान अपने पंचायत के कृषि समन्वयक/किसान सलाहकार/ राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर अपना फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है।*

*साथ ही अपने नजदीकी csc(कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर csc ऑपरेटर द्वारा भी किसान रजिस्ट्री करा सकते है। किसान रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, स्वयं के नाम से जमाबंदी होना अनिवार्य है। फार्मर रजिस्ट्री पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए, फसल बीमा, के.सी.सी., सहायता अनुदान, फसल नुक्सान पर वास्तविक क्षति का लाभ तथा सभी योजनाओं का लाभ एक डिजिटल पहचान के साथ लेने के लिए जरुरी है। सभी किसान फार्मर रजिस्ट्री अपने-अपने नजदीकी सीएससी सेंटर (बसुधा) केंद्र पर जाकर फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

16
504 views

Comment