logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांव के सभी ब्राह्मणों पर एक साथ कैसे दिल्ली मुंबई में काम करने वाले भी हुएआरोपी

गांव के सभी ब्राह्मणों पर एक साथ केस, दिल्ली में काम करने वाले भी बने आरोपी -

बिहार के दरभंगा में कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में दर्ज एक FIR आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है।
इसका कारण यह है कि इस एक ही FIR में पूरे गांव के ब्राह्मण समुदाय के सभी सदस्यों को आरोपी बनाया गया है।
हैरानी की बात यह है कि इनमें से कई लोग सालों से अपने परिवार का पेट पालने के लिए दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में काम कर रहे हैं,फिर भी उनके नाम भी आरोपियों की लिस्ट में शामिल हैं।
FIR में हरिनगर गांव के करीब 70 ब्राह्मणों के नाम हैं, जबकि 100 से 150 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
शिकायतकर्ता, असरफी पासवान का आरोप है कि पूरे गांव ने मिलकर उनके परिवार पर हमला किया और उन्हें परेशान किया।
पुलिस ने एससी एसटी एक्ट अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

30
1673 views

Comment