logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्रेन से घायल नंदी बैल का कराया गया उपचार, अब हालत में सुधार

गयाजी: शहर के बागेश्वरी रोड स्थित डा. बीआर अंबेडकर शिक्षण संस्थान की ओर से मानवता और पशु कल्याण की मिसाल पेश करते हुए ट्रेन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नंदी बैल का उपचार कराया गया। संस्थान के अध्यक्ष सह पशु कल्याण समिति के सदस्य रंजन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक नंदी बैल ट्रेन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सूचना मिलते ही संस्थान के सदस्य सक्रिय हुए और आसपास के क्षेत्र में नंदी बैल की खोज की गई। काफी प्रयास के बाद नंदी बैल मिला, जिसकी हालत बेहद खराब थी। जांच करने पर पता चला कि उसके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया है। इसके बाद तत्काल पशु अस्पताल चाकंद से संपर्क किया गया।
पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. राकेश कुमार, सहयोगी पशु मैत्री विश्वजीत कुमार तथा संस्थान के सदस्यों के सहयोग से नंदी बैल का उपचार किया गया और उसके टूटे पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया। समय पर इलाज मिलने से नंदी बैल की स्थिति में अब काफी सुधार है और वह पहले से बेहतर महसूस कर रहा है। इस मानवीय कार्य में संस्थान के रंजन कुमार, विश्वजीत कुमार, सत्यम कुमार, मनोरंजन कुमार, मिथलेश कुमार सहित कई लोग मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

84
10709 views

Comment