logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अयोध्या में होली तक मिलेगा ओपन एयर थिएटर का तोहफा

अयोध्या गुप्तारघाट में हो रहा है निर्माण। गुप्तारघाट का हर एक नजारा त्रेता युग को दिखेगा जोड़ता। इस थिएटर के साथ रावण वध, हनुमान और जटायु की भव्य मूर्तियां हो चुकी हैं तैयार। 1833.63 लाख रुपए की लागत से अंतिम छोर का चल रहा है कार्य। इसमें मुख्य रूप से पार्किंग क्षेत्र, पाथवे टिकट घर, गार्ड रूम, टॉयलेट ब्लॉक, किचन के फिनिशिंग कार्य है प्रगति पर। यहां का सबसे आकर्षक हिस्सा ओपन एयर थिएटर है जहां फिनिशिंग, विद्युतीकरण और हॉर्टिकल्चर का चल रहा है कार्य। इस थिएटर में रामायण से जुड़े नाटक, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रामलीला जैसे होंगे आयोजन। होली के आसपास यह ओपन एयर थिएटर और पूरा परिसर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जाएगा खोला।

0
66 views

Comment