logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम,साइकिलें पाकर खिले छात्रों के चेहरे

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्भकोट में 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत 36 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। मुख्य अतिथि गुमान सिंह सिसोदिया एवं पवन कुमार,सतीश एवं प्रधानाचार्य कैलाश चंद मेरोठा की अध्यक्षता में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक सांवल लाल ने बताया कि ये राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना है जो कि ग्रामीण छात्राओं को प्रोत्साहन देने,ड्रॉप आउट रोकने,एवं परिवहन की बाधा को दूर करने की योजना है।
छात्राएं साइकिल पाकर अत्यंत खुश हुई।
इस अवसर पर शिक्षक सांवल लाल,कालूलाल,पूजा शर्मा,पंकज वर्मा ,जितेंद्र कुमार भरतराज ,नीलम शर्मा, सारिका भार्गव बजरंग लाल आदि उपस्थित रहे।

16
398 views

Comment