मृतक गौवंश का उचित तरीके से निस्तारण कराने के सम्बन्ध में दिया उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन
बजरंग दल गौ रक्षक दल द्वारा sdm को दिया ज्ञापन । गौ रक्षकों द्वारा बताया गया कि गाय पूरी राष्ट्र की माता है तथा हिन्दू धर्म के आस्था और निष्ठा की प्रतीक है। गौ माता का सम्मान किया जाना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। किन्तु वर्तमान मे गौवंश के मरने के बाद उसे घसीट कर खुले मे फेंक दिया जाता है। जिससे लोगो की भावनाएँ तो आहत होती ही है साथ ही खुले में फेंक दिये जाने से पर्यावरण के लिये भी खतरनाक है। कुत्ते एवं अन्य जगंली जानवर कई दिनो तक उसे खाते है जिससे बीमारियों आदि फैलने का भी डर रहता है। इस कारण मृतक गौवश का निस्तारण उचित मिटूटी मे समाधी दिलाकर किया जावे तथा इस हेतु तहसील क्षेत्र के प्रत्येक गाँव व शहर मे भूमि आवंटित की जावे।
यह कि वर्तमान में अतिक्रमियों द्वारा चारागाह की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है जिससे गायों एवं अन्य पशुओ के चरने की जगह नही बची है तथा जो जगह बची है उस पर भी धीरे धीरे अतिक्रमण किया जा रहा है। इस कारण तहसील क्षेत्र के समस्त गाँवो की चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जावे तथा इसके लिये समस्त पटवारीयो को पाबन्द किया जावे कि वे चारागाह की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराई जाए।