हिमाचल के उपमंडल पछाद के मुख्यालय सराहा में पेंशनर्स ने किया मंथन
सराहा 5, फरवरी। पैन्शनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन,हि ०प्र० ईकाई सराहां(पच्छाद) की मासिक बैठक दिनांक 05 फरवरी 2026 को ईकाई अध्यक्ष नरेश दत शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह सराहां में आयोजित की गई, जिसमें 31सदस्यों ने भाग लिया!सर्व प्रथम अध्यक्ष महोदय ने संघ में शामिल हुए नये सदस्यों का स्वागत किया तदोपरान्त बैठक में शामिल सदस्यों को संघ द्वारा संचालित गतिविधियों बारे अवगत कराया! बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में 01.01.2016से 31.12.2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए पैन्शनर्स की बकाया राशि तथा एम आर बिलों के भुगतान हेतु सरकार से शीघ्र एकमुश्त भुगतान करने हेतु मांग की गई! बैठक में सुरेश कुमार,अमर सिंह ठाकुर, अश्विनी कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, प्रमोद गौतम,हेम राम, सुशील अत्रि, उपेन्द्र ठाकुर, आशा देवी, अतुल पुन्डिर, सोमदत्त, राम स्वरूप शर्मा,नरेश जस्सल व चन्द्र मोहन कैन्थ आदि सदस्यों ने भाग लिया!