logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*भव्य शहीद मेला का 10 दिवसीय आयोजन 5 से 14 फरवरी तक*





*हजारीबाग, इचाक |* बोधीबागी कुड़हा, इचाक (हजारीबाग) में इस वर्ष भव्य *“शहीद मेला”* का आयोजन 5 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। दस दिनों तक चलने वाले इस मेले में ग्रामीण संस्कृति, किसानों की उपज, हस्तशिल्प और विभिन्न सरकारी विभागों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी।

मेले में किसानों द्वारा उगाई गई फसलों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही लकड़ी, लोहा, पीतल और कांसा से बने पारंपरिक सामानों की खरीद-बिक्री की व्यवस्था भी रहेगी। ग्रामीण कारीगरों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

आयोजन स्थल पर एनटीपीसी, जेएसएलपीएस, बिजली विभाग और कृषि विभाग सहित कई सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मेले में मनोरंजन के लिए झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।

शहीद मेला समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार यह मेला ग्रामीण एकता, देशभक्ति और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

2
361 views

Comment