logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बसपा की शक्ति प्रदर्शन बैठक में पदाधिकारियों का सम्मान

*बसपा की शक्ति प्रदर्शन बैठक में पदाधिकारियों का सम्मान*

AIMA न्यूज एजेंसी बृजमनगंज महराजगंज।

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नयनसर ग्रामसभा अंतर्गत खुरामपुर गांव में बुधवार की शाम बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक खुरामपुर निवासी समाजसेवी महेन्द्र कुमार प्रसाद के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर विस्तार से रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान महेन्द्र कुमार प्रसाद द्वारा पार्टी पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बसपा सामाजिक न्याय और सर्वजन हिताय की राजनीति करती है, जिसे मजबूती के साथ जनता के बीच ले जाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी कमलेश कुमार गौतम, जिला अध्यक्ष नारद राव, जिला कोषाध्यक्ष लालजी पाण्डेय, विधानसभा प्रभारी धर्मेन्द्र राव, पूर्व विधानसभा प्रभारी डॉ. राहुल कुमार एवं विधानसभा अध्यक्ष दुर्विजय गौतम ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ पार्टी को मजबूत करेंगे तथा बसपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सदाबहार राव, संजय राव, बुद्धरतन, मनोज त्रिपाठी, अमित पासवान, राजकुमार कन्नौजिया, शिवा जी राव, रामू बौद्ध, दिलीप बौद्ध, बबलू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

106
2385 views

Comment