कोटा देवली मण्डल में पोषण किट वितरित
कोटा/ देवली, 4 फरवरी। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की ओर से सांगोद विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे सुपोषित मां अभियान के तहत बुधवार को देवली भाजपा मण्डल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पोषण किट का वितरण किया। देवली मण्डल अध्यक्ष विजयशंकर सैनी ने बताया कि शनिवार को कुराड, खजूरी, ढोटी, बालूहेड़ा, सावनभादों, आँवा, झालरी, खजूरना, देवली में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट बांटे।
किट में गेहूं, मल्टीग्रेन दलिया, चावल, सोया बड़ी, मूंग छिलका, उड़द दाल, चना दाल, मूंग दाल मोगर, मूंगफली दाना, भुना चना, मूंग के लड्डू, गुड़, पिंड खजूर, मूंगफली तेल, आंवला कैंडी रखी गई है। यह पोषण किट गर्भवती महिलाओं को 10 महीने तक हर महीने दिया जाता है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजयशंकर सैनी, जिला परिषद सदस्य राजनीता मेघवाल, सुरेश सुमन, गोविन्द नागर, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवली गोविन्द खटाना आदि उपस्थित रहे।