पीएम श्री राज.बालिका विद्यालय मे व्यावसायिक शिक्षा योजना के अन्तर्गत औद्योगिक भ्रमण गतिविधि का आयोजन
पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में व्यावसायिक शिक्षा योजना में औद्योगिक भ्रमण गतिविधि के अन्तर्गत आज कक्षा 9वी व 10 वी की छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रायपुर ओर सुपर एजुकेशनल कंप्युटर सेंटर रायपुर पर ले गये। वहां के बैंक प्रबंधक महोदय रामलखन मीणा जी , असिस्टेंट बैंक प्रबंधक महोदय अनीता सुतार मेम ,श्रेया जैन जी मेम , अन्य बैंक स्टाफ आदि ने बैंकिंग कार्यप्रणाली -बैक खाता खोलना, पैसे जमा, पैसे निकालना,लोन सर्विस, एटीएम सर्विस,जमा पूंजी निवेश योजनाऐ, सुकन्या समृद्धि योजना, इन्टरनेट ई-बैंकिंग, एज्युकेशन लोन ,ऑनलाइन साइबर फ्रॉड ओर वही सुपर कंप्युटर सेंटर पर सेंटर प्रबंधक महोदय जगजीवन जी खिंची ने कंप्युटर संबधित जेसे - कम्प्यूटर के उपकरण ओर उसकी कार्य प्रणाली आदि की जानकारीयां प्रदान की गई। बैंक प्रबंधक महोदय ने बताया कि विद्यार्थीयो को बैंकिंग क्षेत्र की जानकारी करवाना बहुत ही जरूरी हे ताकि अपने घर परिवार में इसकी जानकारी देंगे तो वो अधिकाधिक बैंकिंग सर्विस का उपयोग कर सकें। प्रधानाचार्य महोदय कैलाश चन्द दॉगी ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा योजना के अन्तर्गत इलेक्ट्रॉनिक & हार्डवेयर ओर रिटेल विषय में औधोगिक भ्रमण गतिविधि बहुत ही अच्छी योजना है जिससे छोटे-छोटे बच्चों मे रोजगार युक्त जानकारीयां विकसित हो सके ताकि इससे भविष्य में रोजगार में सहयोग मिलेगा।इस मौके पर मुकेश कुमार चौधरी जी ,पूनम बैरागी जी ,वेदिका गौतम जी ,व्यावसायिक शिक्षक अर्जुन सिंह लोधा, महेंद्र नागर आदि उपस्थित रहे।