logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवागत जिला औषधि अधिकारी राघवेंद्र सिंह के कार्यभार ग्रहण पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया स्वागत


देवरिया। नवागत जिला औषधि अधिकारी (ड्रग इंस्पेक्टर) श्री राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को जनपद में विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यभार ग्रहण के पश्चात जिला औषधि अधिकारी श्री राघवेंद्र सिंह ने जनपद के फार्मासिस्टों को संबोधित करते हुए कहा कि दवा वितरण व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित एवं नियमसम्मत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत सभी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा तथा फार्मासिस्टों के साथ समन्वय स्थापित कर सकारात्मक वातावरण में कार्य किया जाएगा।
उन्होंने नकली, अवैध एवं बिना लाइसेंस दवाओं की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की बात कही और फार्मासिस्टों से अपने प्रतिष्ठानों पर वैध लाइसेंस, उचित बिलिंग व्यवस्था एवं दवाओं के भंडारण नियमों का पालन करने की अपील की।
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्ण कांत सिंह, जिलाध्यक्ष (आईटी सेल) विकास यादव, जिला संगठन मंत्री खुर्शीद, जिला सचिव आईटी सेल पुष्पेंद्र ठाकुर, मुकेश जयसवाल, ऋषिकेश विश्वकर्मा, मोहित सिंह एवं राहुल कुशवाहा उपस्थित रहे।

20
216 views

Comment