logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिक्षा से ही सभ्य समाज की स्थापना संभव : सचिन यादव

शिक्षा से ही सभ्य समाज की स्थापना संभव : सचिन यादव

राजकीय हाईस्कूल बाघनगर, संत कबीर नगर के द्वितीय वार्षिकोत्सव का आयोजन विद्यालय प्रांगण में हुआ। वार्षिकोत्सव एवं विदाई कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सचिन यादव जी ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों को संबोधित करते हुए श्री सचिन जी ने कहा कि शिक्षा से ही सभ्य समाज की स्थापना संभव हैं। शिक्षा से ही समाज को नई दिशा मिलेगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री प्रदीप जी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति पर ध्यान देना चाहिए। शिक्षक श्री सुनील कुमार ने बच्चों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन खदीजा, ललिता एवं उम्मे कुलसुम ने किया। कक्षा दस की छात्राओं कहकशा, सायरा खातून, साबरीन, संयोगिता, हफ़सा, शालू, रजिया, सूफियान, ताबिश आदि को तथा कक्षा नवीं से साकिब, मधु एवं अन्य छात्रों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। अंत में विद्यालय के शिक्षक रुपेश कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामना देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

27
1204 views

Comment