लखनऊ: फिर एक पतंग बाज ने ली ने एक निर्दोष की जान ले ली, उसके हँसते खेलते परिवार को तबाह कर दिया।
ब्रेकिंग न्यूज लखनऊ
पतंगबाज़ों के चक्कर में आज फिर लखनऊ में एक हँसता खेलता परिवार उजड़ गया..बाजारखाला थानाक्षेत्र के हैदरगंज ओवरब्रिज पर बाइक से जा रहे मोहम्मद शोएब के गले में चाइनीज़ माँझा फँसा, जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक शोएब की गर्दन से तेज धार के साथ ख़ून बहने लगा। उन्हें राहगीर ट्रॉमा सेंटर भाग कर ले गये. जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया न जा सका। जाइडस कंपनी में एमआर शोएब के परिवार में पत्नी और दो मासूम बेटियां हैं। प्रतिबंधित माँझे ने एक निर्दोष की जान ले ली, उसके हँसते खेलते परिवार को तबाह कर दिया। बीते ११दिसंबर को बर्लिंगटन चौराहे के पास अश्विनी कश्यप की गर्दन इसी माँझे की चपेट में आने से कट गई थी, बमुश्किल इसकी जान बची है.
सरकार को पतंग भेजने वाले को सूचित करना चाहिए कि जितने भी पतंग खरीदते हैं उनकी पूरी डिटेल लिखी जाए किस मोहल्ले में किस गली में या उनका आधार कार्ड पैन कार्ड उनका पूरा एड्रेस लिखा जाए जिससे उनकी पहचान हो सके कितने लोग इस गली मोहल्ले के लोग पतंग लेकर के उड़ा रहे हैं और यह घटना किस क्षेत्र में हुई है उसी पतंग उड़ाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए
Published by AIMA MEDIA
Malkhan Rawat
All India Media Asosiation