हर कचरा स्टैंड पर कचरा व प्लास्टिक खा रही है गौ माता
5फरवरी2026
शिवगंज, जिला-सिरोही, राजस्थान
शिवगंज में कई गौशाला होने के बावजूद भी कई गौ माता सड़को पर लावारिस की तरह गुम रही है
आमजन द्वारा कोशिश करने पर भी सरकार, नगर पालिका द्वारा कोई करवाई नहीं की जा रही है पालिका प्रशासन इस पशुओ को पकड़ने का ठेका लाखो रूपए में देकर गौशाला में जमा करवा रही है,पर वहा से वापस बाहर निकलकर सड़को पर आ रही है गौ साला को इनको कुछ भी नहीं पड़ी है,जो नियम के खिलाफ भी है.
इसके विषय में विधायक ओटाराम जी देवासी को भी सोचना चाहिए अब तो राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है
जो स्वच्छ भारत अभियान भी चला रही है और दूसरी और गौ रक्षक पार्टी भी मानी जाती है
इसके बाद भी गाय की ऐसी स्तिथि देश में चल रही है और गौ माता को प्लास्टिक, गन्दी कचरा, जहारीली चीज़े खानी पड़ रही है
ऐसी स्तिथि को देखकर ये ही लगता है जैसे भारतीय जनता पार्टी स्वछता और गौ रक्षा के नाम पर केवल दिखावा ही रही है काम नहीं
ऐसी स्तिथि को देखकर बड़े बड़े संघठन गौ रक्षक भी मोन है वो भी कुछ नहीं कर रहे है
नगर पालिका ने भी गाय और नंदी को पकड़ना बंद कर दिया क्युकी अधिकारीयों को इसमें कमीशन नहीं मिलता. जहाँ इन्हे बड़ा कमीशन मिलता है वहा ही प्रसाशन के काम बराबर होते है
पहले जब बोर्ड था तब पार्षद इनके पीछे पढ़कर गौ माता को गौशाला में डलवाते थे, और उनकी सेवा पर ध्यान देते थे,
पर अभी हर कचरा स्टैंड पर ढेर सारी गौ माता नंदी इकठ्ठा होते है जिससे आवागमन का रास्ते पर लोगो को परेशानी होती है और खतरा भी बना रहता है और गौमाता, नंदी प्लास्टिक, गन्दा कचरा, उसमे मिक्स जहरीले वस्तु, काच, मेटल आदि खाकर बीमार पड़ रही है और मर रही है
इसकी न आम जनता को कुछ पड़ी, न सरकार को, न किसी गौ रक्षा दल को.कोई ध्यान नहीं दे रहा है इस विषय पर सोचना अति आवश्यक है
साथ ही उन लोगो पर भी करवाई होनी चाहिए जो उनके पालक होने के बावजूद भी गौ माता का दूध निकालकर बाहर भोजन के लिए छोड़ देते है और दूध न देने पर घर से निकाल देते है मरने के लिए.
ऐसे स्वार्थी लोगो को केवल गाय के दूध से मतलब है उनकी मानवता मर गयी है
इसकी वजह से उनको मजबूरन गन्दा कचरा खाकर जीवन यापन करना पड़ जाता है.शहर में लगभग 2000से भी ज्यादा गाय लावारिस रूप में गुम रही है
कई बार नंदियों के झगड़े की वजह से दूर-घटना हो चुकी है फिर भी प्रसाशन मोन है
अगर कोई बढ़ी घटना जनहानि होती है तो इसकी जिम्मेदार प्रशाशन, नगर पालिका ही होंगी तब ही इनकी नींद खुलेगी