logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नर्मदापुरम टीम ने बनाई पहली पारी में 63 रनों की बढ़त

नर्मदापुरम / शहर के एमपीसीए ग्राउंड पर आयोजित सीनियर मेंस संभाग स्तरीय महाराजा यशवंतराव ट्रॉफी में नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के मध्य चल रहे मैच के तीसरे दिन भोपाल की टीम 229 पर 6 विकेट से आगे खेलते हुए 101 रन ओर जोड़ पाई और 331 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें प्रारब्ध मिश्रा ने 59 रन एवं पवन निवानी ने 50 रनों का योगदान दिया। नर्मदापुरम की ओर से ऋत्विक दीवान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए एवं प्रशांत कासदे 2 विकेट और गौतम रघुवंशी ने 2 विकेट हासिल किए। नर्मदापुरम संभाग की दूसरी पारी की शुरुआत थोड़ी कमजोर हुई शुरुआत में प्रवीण यादव के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा समय तक नहीं खेल पाया लेकिन 29 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए किंतु हिमांशु शिंदे और आर्यन देशमुख ने पारी को संभाला और फिलहाल नर्मदापुरम टीम 178 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी है। आर्यन देशमुख 38 एवं हिमांशु शिंदे 24 रनों के स्कोर पर क्रीज पर मौजूद है।नर्मदापुरम की कुल बढ़त 241 रनों की हो चुकी है और अंतिम दिन का खेल बाकी है। मैच में अंपायर हर्षित जैन एवं नीरज तिवारी और स्कोरर संदीप सतनामी है। मैच में आब्जर्वर हर्ष पाण्डेय, एम पी सी ए सीनियर चयन समिति के चेयरमैन सुहैल अंसारी और एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा मौजूद थे।

13
154 views

Comment