logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौर आहोर न्यूज: चौक-चौराहों से पहले नहीं बने स्पीड ब्रेकर, सता रहा हादसे का डर... .

भाद्राजून. निकटवर्ती किशनगढ़ से मूलेवा तक चार किलोमीटर नवीन डामरीकरण मार्ग पर गांव के मंदिर, स्कूल, चौक चौराहों पर स्पीड ब्रेकर व संकेतक नहीं बनने से चालकों का वाहन पर कंट्रोल नहीं होता। इन मार्गो पर आने वाले चौक चौराहों, भीड़भाड़ और स्कूल से पहले ब्रेकर नहीं बनाए जा रहे हैं। ऐसे में कभी भी अनहोनी हो सकती है। मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण जहां वाहनों का आमना सामना हो जाता है। इस मार्ग पर बड़े भारी वाहनों का अधिकतर

आवागमन होता है। यदि वाहन चालक वाहनों की गति धीमी न करें तो बड़ा हादसा होने की आशंका रहती है। यही नहीं पूरे मार्ग पर दिशा सूचक संकेतक बोर्ड भी नहीं लगे हैं, जिसके चलते बाहर से आने वाले वाहन चालक बेवजह गलत रास्तों पर चल देते हैं। जिससे उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभाग ने डामरीकरण तो कर दिया, लेकिन उन पर पर्याप्त स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए है। जो स्पीड ब्रेकर थे उन्हें भी तोड़ दिया गया है।

14
1187 views

Comment