logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोहम्मदगंज प्रखंड के भजनिया गांव में चैत्र नवरात्र के मौके पर श्रीरामचरित मानस पाठ ,श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का किया गया है आयोजन।

भजनिया गांव में चैत्र नवरात्रि पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
मोहम्मदगंज ।पलामू।झारखंड
प्रखंड अंतर्गत भजनिया गांव, पवित्र कोयल नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर परिसर में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत 20 मार्च से 26 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रवक्ता, भजन गायिका एवं प्रेरणादायक वक्ता साध्वी श्री कृष्णप्रिया जी के द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। उनके ओजस्वी वाणी एवं भक्तिमय भजनों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर रहेगा।शुक्रवार को समिति के सदस्यों ने डालटनगंज परशुराम मन्दिर स्थापना कार्यक्रम में श्री शिवमहापुराण कथा का रसपान करा रही साध्वी श्री कृष्ण प्रिया जी से मिलकर कार्यक्रम को सुनिश्चित करवाये और आयोजन होनेवाले श्री रामचरित मानस पाठ महायज्ञ के मुख्य यजमान बननेवाले विपिनबिहारी सिंह सपत्नीक संकल्प लिए।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।जिसके सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्य तैयारी में लग गए हैं।स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।शिव मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी। यह आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करेगा।इस मौके पर सीबीरमन सिंह,नर्वदेश्वर सिंह,कामेश्वर सिंह,कामता मेहता,वृजनारायन सिंह,विद्या सिंह,रामसुंदर मेहता,राकेश कुमार सिंह भैया जी,राजेन्द्र मेहता,विश्वनाथ चौधरी, रामचन्द्र मेहता,बिरजा चौधरी, अशोक सिंह,सुरेन्द्र सिंह,जितेंद्र कुमार,अंकु सिंह,सुनील मेहता ,पप्पू प्रजापति सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

92
8947 views

Comment