logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवागत पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक खीरी का चार्ज ग्रहण कर पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण

खीरी दिनाकं 06.02.2026

नवागत पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक खीरी का चार्ज ग्रहण कर पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण; रजिस्टर्स/अभिलेखों का अवलोकन कर उनके व्यवस्थित रख-रखाव व अद्यावधिक रखने के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी, 06.02.2026 । नवागत पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा आज दिनांक 06.01.2026 की पूर्वान्ह को पुलिस अधीक्षक खीरी का चार्ज ग्रहण किया गया । महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण कार्यालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं/कार्यालयों जिनमें वाचक कार्यालय, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, रिट सेल, एलआईयू, डीसीआरबी, शिकायत प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, मॉनिटरिंग सेल, चुनाव सेल आदि का निरीक्षण किया गया तथा जरूरी व्यवस्थाओं एवं कार्यों का अवलोकन किया गया। कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टर्स/अभिलेखों का अवलोकन कर उनके व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा कार्यालयों में किये जा रहे कार्य के संबंध में पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर जानकरी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

0
77 views

Comment