logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंदिरों को निशाना बनाकर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे चोर गिरोह

Mrshivam01:- मंदिरों को निशाना बनाकर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे चोर गिरोह का स्वाट, सर्विलांस और थाना हैदरगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने औसानेश्वर मंदिर से चोरी की चांदी खरीदने वाले ज्वैलर सहित एक चोर को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 4.769 किलो से चांदी, नकदी और औजार बरामद हुए हैं। चांदी को चोरों ने गला दिया था।

हैदरगढ़ के सुप्रसिद्ध औसानेश्वर मंदिर से मंगलवार की रात चांदी का छत्र व गर्भ गृह में मढ़ी चांदी (अरघा) चोरी हो गया था, चोरी करते हुए सीसी कैमरा की फुटेज प्रसारित है। इस चोरी में पुलिस ने ग्राम कछवा, सुबेहा के वीरेंद्र कुमार, मदारपुर कोठी के जय विश्वकर्मा, देवीगंज-भिटरिया रोड से गिरफ्तार किया है।

6
1202 views

Comment