logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पोड़ी पुलिस द्वारा भारी मात्रा में चांदी के जेवर (कीमत 18 लाख रुपये) जप्त


पोड़ी पुलिस द्वारा भारी मात्रा में चांदी के जेवर (कीमत 18 लाख रुपये) जप्त
दिनांक : 03/02/2026

(छत्तीसगढ़ ) जिला: एम.सी.बी. दिनांक 03/02/2026 को प्रार्थी सौरभ सरकार की रिपोर्ट पर थाना पोड़ी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रात्रि में घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, लैपटॉप एवं मोबाइल चोरी किए जाने की रिपोर्ट तत्काल दर्ज की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमती रत्ना सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक जिला एम.सी.बी. के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक एम.सी.बी. एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज, के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी पोड़ी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी कर व चोरी का माल बरामद
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि केराडोल बस्ती, पोड़ी में राजिम बंसल (उम्र 18 वर्ष) एवं दो विधि से संघर्षरत बालक संदिग्ध रूप से घूमते देखे गए हैं।
सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम सादे कपड़ों में उनके निवास की ओर रवाना हुई, जहां तीनों आरोपी झरिया देसमुख के घर के पास बैठे मिले।
पुलिस को देखकर वे मौके से फरार हो गए, किंतु पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर तीनों को पकड़ लिया गया।

हिकमत-अमली एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपियों ने प्रार्थी सौरभ सरकार के घर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके द्वारा छिपाकर रखे गए स्थानों से

निम्न सामग्री बरामद की गई सामग्री _

01 नीले रंग का सूटकेस01
02 क्रीम रंग का सूटकेस01
03 लैपटॉप02नग
04 मोबाइल फोन04नग
05पीतल की थालियाँ03नग
06सोने-चांदी के जेवर एवं सिक्के जुमला
(कीमत लगभग 5 लाख रुपये)
सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में चांदी के जेवर बरामद
इसी प्रकरण में चोरी के सामान की बरामदगी के दौरान केराडोल साजा पहाड़ मुख्य मार्ग से लगी छोटी टेकरी क्षेत्र में सर्चिंग के समय निरीक्षक विवेक पाटले, ए एसआई कमलेश पाण्डेय, ए एसआई पूरन रजवाड़े, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक एवं आरक्षक प्रदीप पाण्डेय को पुरानी साड़ी में लिपटी एक वजनदार पोटली मिली।
पोटली खोलने पर एक सफेद रंग का प्लास्टिक झोला प्राप्त हुआ, जिसमें भारी मात्रा में नए चांदी के जेवर पाए गए।
इस संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदया को अवगत कराया गया।
उनके निर्देशानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए BNS की धारा 106 के तहत गवाहों के समक्ष चांदी के जेवर जप्त किए गए।
तौल कराने पर जप्त चांदी के जेवरों का कुल वजन 06 किलोग्राम पाया गया, जिसकी बाजार कीमत 18 लाख रुपये( अठारह लाख रु ) है।
बरामद चांदी के जेवरों में—
कमरधन, पायल, सांठी, कंगन एवं चूड़ियाँ शामिल हैं।
पुलिस टीम की सराहना
उक्त कार्यवाही में पोड़ी थाना प्रभारी एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले तथा थाना पोड़ी स्टाफ ए एसआई कमलेश पाण्डेय,
ए एसआई पूरन रजवाड़े, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक एवं आरक्षक प्रदीप पाण्डेय द्वारा कर्तव्यनिष्ठा एवं सजगता का परिचय दिया गया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती रत्ना सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक जिला एम.सी.बी. द्वारा पोड़ी पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों की भारी प्रशंसा की गई।
प्रकरण में जप्त चांदी के जेवरों की विस्तृत जांच जारी है।

332
8201 views

Comment