logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जावद में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक सम्पन्न, श्रीराम दरबार पूजन के साथ हुई शुरुआत, नवीन पदाधिकारियों की घोषणा

जावद में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक सम्पन्न, श्रीराम दरबार पूजन के साथ हुई शुरुआत, नवीन पदाधिकारियों की घोषणा
जावद।

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला सह गौसेवा प्रमुख सूरज ग्वाला एवं बजरंग दल जिला सह संयोजक विजेश वाल्मीकि की उपस्थिति में बस स्टैंड स्थित श्री बटकेश्वर महादेव मंदिर के पास श्री गणपति मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।
बैठक से पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम दरबार की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं जयकारों के साथ की गई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार करते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर मुकेश राड़ोदिया (पहलवान) तथा बजरंग दल नगर संयोजक पद पर कमल कंडारा की औपचारिक घोषणा की गई।


*इस अवसर पर नीमच जिला प्रेस क्लब के तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी द्वारा नवीन पदाधिकारियों का केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया गया एवं उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।*


*बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, गौसेवा, सामाजिक सेवा एवं हिंदू समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।*



*बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे*
जिला सह गौसेवा प्रमुख सूरज ग्वाला, बजरंग दल जिला सह संयोजक विजेश वाल्मीकि, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड उपाध्यक्ष मुकेश राड़ोदिया, बजरंग दल नगर संयोजक कमल कंडारा, रोबिन सिंह, राजकुमार मालवीय, यश चंदेल, मुकेश लोट, सुमित गेंगेट, सुनील गेंगेट, यश राड़ोदिया, दीपक धाकड़, युवराज राड़ोदिया, अंशु, लखन सिंह, चेतन सोनी, जतिन सांवलिया, पवन मालवीय, हुकुम सिंह, पहलाद कंडारा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

41
4291 views

Comment