logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई:मात्र 30 मिनट में गुम साइकिल बरामद,मेहनती युवक की खुशी लौटी

वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के सप्त सागर चौकी की इंचार्ज प्रीति गुप्ता की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक मेहनती युवक की गुम हुई साइकिल महज 30 मिनट में खोज निकली। इस कारनामे ने पीड़ित युवक के उदास चेहरे पर फिर से खुशी लौटा दी और स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाया।

घटना पुराने फूल इलाके के रहने वाले युवक रमजान की है, जो काशीपुरा पाईप की दुकान पर काम करता है। काम के दौरान उसकी साइकिल भैरव गली के पास से गुम हो गई। युवक ने खुद आस-पास खोजबीन की, लेकिन साइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। निराश होकर उसने सप्त सागर चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

चौकी इंचार्ज प्रीति गुप्ता ने तुरंत मामले की संज्ञान लिया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। उनकी कुशल निगरानी और कड़ी मेहनत से मात्र आधे घंटे के भीतर ही चोरी की गई साइकिल का पता लग गया।

साइकिल बरामद होने के बाद इंचार्ज प्रीति गुप्ता ने रमजान को चौकी बुलाकर उसकी साइकिल सौंप दी। साइकिल वापस पाकर रमजान बेहद खुश हुआ और उसने चौकी इंचार्ज को दिल से धन्यवाद दिया।

यह त्वरित और प्रभावी कार्रवाई वाराणसी पुलिस की आम नागरिकों की छोटी-छोटी समस्याओं को गंभीरता से लेने की मिसाल है। इससे पुलिस और जनता के बीच का रिश्ता मजबूत हुआ है और लोगों का भरोसा बढ़ा है कि छोटी शिकायतों पर भी तुरंत कार्रवाई हो सकती है।

16
1949 views

Comment