logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकुला mevअवैध देसी पिस्टल सहित युवक गिरफ्तार, हथियार सप्लाई नेटवर्क की कर रही जाँच



पंचकुला /अमनदीप सिंह भाटिया /क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 पंचकूला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी पिस्टल बरामद की है।

5 फरवरी को एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बरवाला बस स्टैंड के पास राजवीर सिंह उर्फ आशु, निवासी गांव बेहड़ा, जिला मोहाली (पंजाब), बरवाला-डेराबस्सी रोड पर अवैध पिस्टल सहित खड़ा है।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और युवक को घेराबंदी कर काबू किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल बरामद की गई। आरोपी पिस्टल के संबंध में कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 25(1)(b) आर्म्स एक्ट के तहत थाना चण्डीमंदिर में अभियोग अंकित किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अवैध हथियार सप्लाई से जुड़े नेटवर्क अहम खुलासे किए हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। साथ ही अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त को लेकर भी गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

डीसीपी ट्रैफिक/क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि, “अवैध हथियार समाज और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं। पंचकूला पुलिस ऐसे अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अवैध हथियार रखने और उनकी सप्लाई करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।”

16
511 views

Comment