logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्व केबिनेट मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र गोयल का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

पूर्व केबिनेट मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र गोयल का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित


हैदराबाद बालाजी नगर स्थित कुमावत समाज एसोशिएशन बालाजी नगर हैदराबाद व सर्व प्रवासी समाज बन्धुओं द्वारा शनिवार 7 फरवरी प्रातः 9.15 बजे से वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर मे पुजा अर्चना व आरती के बाद कुमावत समाज द्वारा नवनिर्मित मंदिर प्रांगण कि धन्य धरा पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि सर्व समाज के लाडले आपके - अपने पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र गोयल व गोवींद राम अडाणींया का भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में अध्यक्ष पूनमचन्द डैया, सचिव चेतन पटेल नाराणीया ने बताया कि सम्मान समारोह कार्यक्रम में पधारे युवा दिलों की धड़कन नेक निभिक, समाज में एकता परिचय रखना है। छतीस कोम समाज के लिए कभी भी काम करने के लिए तैयार रहूंगा। समाज में गरीब परिवार को साथ लेकर चलना है मुख्य अतिथि का मंच पर राजस्थानी साफा व माला शाॅल द्वारा सम्मान किया गया । विभिन्न समाजों गणमान्य पदाधिकारीयों का शाॅल द्वारा सम्मान किया गया।इस अवसर पर उपस्थित कुमावत समाज एसोशिएशन बालाजी नगर अध्यक्ष पूनमचन्द डैया, उपाध्यक्ष कालुराम चान्दोरा,सचिव चेतन पटेल नाराणीया, महामंत्री रामस्वरूप चान्दोरा ,सह कोषाध्यक्ष नारायणलाल मालीया, प्रचारमंत्री जगदीश, सुरेश मालीवाड , श्रवण मालीवाड, चम्पालाल खेडावत,मंगाराम बाकेरचा, अर्जुन बावलेचा , बाबूलाल लारना ,मंगला राम रेणवाल ,राजूराम चांदोरा,शिव लाल मांगर,ओमप्रकाश , जगदीश नाराणीया, रामपाल भोपा, समस्त कार्यकारणी व सदस्यगण , कुमावत समाज अलवाल अध्यक्ष सोहनलाल माननीया एवं समस्त कार्यकारणी व सदस्यगण, भंवर लाला मेरोता सादनगर मारवाड़ी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष लादुराम तिलायचा, सीरवी समाज बालाजी नगर बडेर अध्यक्ष जयराम पंवार, नरेश सोलंकी, सोनाराम बर्फा, नारायणलाल बर्फा, चोलाराम, महेन्द्र सानपुरा, सीरवी टाइम्स पत्रकार दिलीप पंवार,देवासी समाज के पुजारी भुण्डाराम देवासी, राजपूत समाज हिरसिंह , जगदीश सीरवी व छतीछ कोम समाज बंधुओं उपस्थित रहे।

178
2515 views

Comment