logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली में राहुल गांधी से मिले अशोक सिंह पैगाम, अडानी समूह द्वारा जंगल कटाई और आदिवासी अधिकारों का मुद्दा उठाया

नई दिल्ली।सिंगरौली क्षेत्र से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि अशोक सिंह पैगाम ने राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर अडानी समूह द्वारा की जा रही कथित जंगल कटाई और उसके कारण प्रभावित हो रहे आदिवासी समुदायों के अधिकारों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
इस मुलाकात के दौरान अशोक सिंह पैगाम ने बताया कि सिंगरौली एवं आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक परियोजनाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई की जा रही है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि वर्षों से जंगलों पर निर्भर आदिवासी परिवारों का जीवन और अस्तित्व भी संकट में है।
उन्होंने राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपते हुए आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन से जुड़े संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। साथ ही वनाधिकार कानून (Forest Rights Act) के प्रभावी क्रियान्वयन और विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की आवश्यकता पर जोर दिया।
राहुल गांधी ने इस विषय को गंभीरता से सुनते हुए आदिवासी हितों और पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया तथा कहा कि इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा।
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब देशभर में औद्योगिक विकास बनाम पर्यावरण और आदिवासी अधिकारों को लेकर बहस तेज होती जा रही है।

6
524 views

Comment