logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल खड़िया में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की विदाई, गुड लक पार्टी के साथ भावभीनी शुभकामनाएँ राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

शक्तिनगर/सोनभद्र:डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की विदाई के अवसर पर गुड लक पार्टी का आयोजन हर्षोल्लास एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की ए.आर.ओ./प्राचार्या श्रीमती संध्या एल. पांडेय द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं वरिष्ठ छात्रों के साथ केक काटकर किया गया।
अपने प्रेरणादायी आशीर्वचन में प्राचार्या महोदया ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम औपचारिक विदाई अवश्य है, किंतु विद्यालय के द्वार विद्यार्थियों के लिए सदैव खुले रहेंगे। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि छात्र पहले एक अच्छे इंसान बनें, तत्पश्चात वैज्ञानिक, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट या राजनीतिज्ञ बनकर देश, समाज एवं परिवार की सच्ची सेवा करें—यही उनकी शुभकामनाएँ हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 11वीं की छात्रा कीर्ति एवं नेहा पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। वहीं अंकिता सोनी एवं निधि ने भावपूर्ण विदाई गीत प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। आर्यन एवं उनके साथियों ने लघु नाटिका के माध्यम से पठन-पाठन के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जबकि रूद्र एवं उनके साथियों के सामूहिक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विद्यालय के हेड बॉय आदित्य एवं हेड गर्ल स्वाति तिवारी ने अपने विद्यालयीन अनुभव साझा किए। साथ ही वरिष्ठ छात्रा आयुषी सिंह सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी अपने स्मरणीय अनुभव साझा कर कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान आदित्य कुमार को “मास्टर ऑफ खड़िया” एवं गीतिका विश्वकर्मा को “मिस खड़िया” के खिताब से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन निशांत एवं खुशी द्वारा सी.सी.ए. प्रभारी श्रीमती मंजू शुक्ला के कुशल निर्देशन में किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत मनमोहक, गरिमामय एवं सराहनीय रहा, जिसने विद्यार्थियों की यादों में एक अविस्मरणीय छाप छोड़ी।

150
7073 views

Comment