logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुकान के बाहर था ताला, तोड़कर देखा तो 20 लोगों के साथ चल रहा था धंधा

सीकर (श्रीमाधोपुर)।. राजस्थान के सीकर जिले में जन अनुशासन पखवाड़े में गुरुवार को भी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजार बंद है। इससेे आज भी बाजार में आम दिनों के मुकाबले भीड़ काफी छंटी हुई है। हालांकि गली- कूंचों व कॉम्पलेक्स के अंदर कुछ व्यापारियों ने चोरी- छिपे दुकानें खोली। लोग बिना मास्क व बेवजह घूमते भी दिखे। जिनके खिलाफ सख्त हुए प्रशासन की जुर्माने की वसूली जारी है।

इस बीच जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे में प्रशासन ने एक कपड़े की दुकान को सीज किया है। जिसके बाहर ताला लगा हुआ था। लेकिन, जब उसे तोड़ा गया तो अंदर 20 जने कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे।

तहसीलदार महिपाल सिंह ने बताया कि विराट रेडिमेड नाम की दुकान में बाहर ताला लगाकर अंदर कोविड नियमों के खिलाफ व्यापार किया ला रहा था। इस पर दुकान को तीन दिन के लिए सीज किया गया है। थानाधिकारी दातार सिंह की अगुआई में पुलिस जाब्ते के साथ रींगस बाजार के पास हुई इस कार्रवाई से पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च इससे पहले कोविड गाइडलाइन की पालना के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए श्रीमाधोपुर में पुलिस का फलैग मार्च भी निकाला गया। थानाधिकारी दातार सिंह व एसआई कैलाश चन्द्र के नेतृत्व में यह मार्च कस्बे के मुख्य बाजारों में निकाला गया। इस दौरान मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के चालान भी काटे गए।

170
14911 views

Comment