logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा नेताओं के द्वारा फॉर्म 7 के दुरुपयोग का ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया तो होगा बड़ा आंदोलन: राकेश मौर्य*

*भाजपा नेताओं के द्वारा फॉर्म 7 के दुरुपयोग का ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया तो होगा बड़ा आंदोलन: राकेश मौर्य*

*जौनपुर:* ज़िला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में 12 बजे दिन में संपन्न हुई।
ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने सदन को एजेंडे से अवगत कराते हुए SIR के अंतर्गत भाजपा नेताओं द्वारा फॉर्म 7 के दुरुपयोग, बढ़ी हुई तिथि के बाद फॉर्म 6, 7 ,8 की समीक्षा तथा नोटिस आपत्ति निस्तारण पर चर्चा कराई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा SIR कार्य को शत प्रतिशत सफल बनाने हेतु एक माह के लिए SIR कार्य के दूसरे चरण में मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का बचा कार्य सम्पूर्ण किया जाए।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने आगे कहा कि जनपद के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत फॉर्म 7 के बल्क संख्या में भाजपा नेताओं द्वारा दुरुपयोग कर केवल अल्पसंख्यकों के नाम काटने हेतु BLO पर दबाव डाले जा रहे हैं, जिसकी शिकायत लिखित रूप से ज़िला निर्वाचन अधिकारी, आब्जर्वर, और रोल आब्जर्वर (कमिश्नर) के माध्यम से घोर विरोध दर्ज कराया गया है।
मैं इस बैठक के माध्यम से ज़िला प्रशासन को आगाह कराना चाहता हूं कि मेरी शिकायत पर फॉर्म 7 का दुरुपयोग नहीं रोका गया तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी ज़िला प्रशासन की होगी।
बैठक में SIR कार्य को बड़ी ही मेहनत से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर ज़िला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने किया।
विधानसभा क्षेत्र सदर के चौकियां निवासी, विनय एडवोकेट को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया।
बैठक को मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, सुरेश यादव, राजेंद्र यादव टाइगर, केशजीत यादव, वरिष्ठ नेता रूखसार अहमद, अनवारूल हक गुड्डू, लाल मोहम्मद राईनी, कमलेश यादव, रमेश साहनी, मालती निषाद, रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी, नंदलाल यादव, अशोक यादव नायक, गुड्डू सोनकर, आनंद गुप्ता, हरिश्चंद प्रभाकर, लक्ष्मी शंकर यादव आदि ने संबोधित किया।
बैठक में मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, संतोष मौर्य मुन्ना, दिनेश यादव फौजी, राहुल त्रिपाठी, पूनम यादव, सुशीला यादव, सोनी यादव, प्रवीण यादव वीरू, दीपक विश्वकर्मा, गुलाब यादव रीठी, रवि यादव, अशोक यादव नेता, आजाद यादव, अनुज दुबे, धीरज बिंद, गोविंद यादव, राम अभिलाष यादव, लालता, संजय गौतम, सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

3
132 views

Comment