logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरपालपुर (हरदोई) शनिवार को यूजीसी बिल के समर्थन में हरपालपुर कस्बे में पैदल मार्च कर राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन नायाब तहसीलदार को सौंपा गया।

हरपालपुर(हरदोई)। भीम आर्मी एकता मिशन पंजीकृत 030 शाखा जनपद हरदोई तथा ओबीसी संगठन के सयुंक्त तत्वावधान में शनिवार को यूजीसी बिल के समर्थन में कस्बे में शनिवार को पैदल मार्च कर राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा गया है।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन पंजीकृत 030 के जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार वर्मा पिंटू के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ो लोग खरगपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस से निकालकर ककरा हाईवे तिराहा तक पैदल मार्च किया। यूजीसी बिल के समर्थन में जमकर हल्ला बोला। हाथों में तख्ती लेकर यूजीसी बिल लागू करो, दलित पिछड़ों को न्याय दो, न्याय दो। जमकर नारेबाजी की है। शिक्षाविद यदुनंदन लाल लोधी ने कहा यूजीसी बिल लागू होना चाहिए। जिससे विश्वविद्यालय में दलित पिछड़ों के साथ हो रहे भेदभाव पूर्ण रवैया पर अंकुश लग सकेगा तथा वन नेशन वन एजुकेशन नीति लागू की जानी चाहिए। समाजसेवी राम सिंह यादव ने कहा यूजीसी बिल को लेकर सामाजिक न्याय की लड़ाई सभी दलित पिछड़े वर्ग के लोगों को मिलकर लड़नी चाहिए। जावित्री बौद्ध ने हम सभी को अब गुलामी की जंजीरों को तोड़ देना चाहिए और सभी लोग बाबा साहब के लिखे हुए संविधान को अपना लेना चाहिए करीब 2 घंटे तक चल प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार देशराज भारती को ज्ञापन सौपा गया है। इस मौके पर मलौथा प्रधान ओमप्रकाश वर्मा, संजीव कुशवाहा बबलू, , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वेदराम कुशवाहा, रूबल वर्मा, पंकज कश्यप, अंशुल श्रीवास्तव डब्बू,विभूति सिंह राजपूत,अनूप राजपूत शारदा बौद्ध अंकुर गौतम आदि मौजूद रहे।

16
1388 views

Comment